झांसी, नवम्बर 27 -- आज जीआईसी में बड़ा रोजगार मेला आयोजित हो रहा है। इसमें कई कंपनियां आ रही है। जो अलग अलग दो हजार से अधिक अभ्यार्थियों के साक्षात्कार करेगी। प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवम्बर को राजकीय इण्टर कॉलेज ग्वालियर रोड झांसी में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 24 से अधिक कंपनियां 2000 से अधिक पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगी। रोजगार मेला में आये हुए अभ्यर्थियों की कॅरियर कॉउन्सिलिंग भी की जाएगी और उनके उज्जवल भविष्य निर्माण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य...