हल्द्वानी, मार्च 22 -- भीमताल। जनपद में आज रविवार को उल्लास कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 1554 नवसाक्षर (मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक) मूल्यांकन परीक्षा देंगे। बेतालघाट में 167, भीमताल 150, धारी 212, हल्द्वानी 485, ओखलकांडा 215, रामगढ़ 113, रामनगर 163 और कोटाबाग में 49 नवसाक्षर परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी।जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि परीक्षा सभी विकासखंडों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा गया है। साथ ही सभी सामाजिक चेतना केंद्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.