कोडरमा, मई 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाताडीवीसी की ओर से केटीपीएस के ग्रिड में मरम्मत को लेकर आज सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक इमरजेंसी शटडाउन लिया जाएगा।इस दौरान कोडरमा जिले में 50 प्रतिशत लोड रिस्ट्रक्शन लागू रहेगा। इसके कारण गोशाला रोड, साईं फैक्ट्री इलाका, डोमचांच, लोकाई, ढाब, मरकच्चो, देवीपुर और कुंडीधनवार उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।वहीं सतगावां, जयनगर और चंदवारा प्रखंड के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पूरी तरीके से बाधित रहेगी।विभाग के अनुसार, इस अवधि में मसनोडीह (डोमचांच) से पीहरा गांव तक घने जंगलों के बीच गुजरने वाली 33 केवी मुख्य लाइन से सटे पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई तथा सतगावां-डोमचांच 33 केवी लाइन (करीब 60 किलोमीटर) का मरम्मत कार्य किया जाएगा।इसके यह भी...