पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मंगलवार को सभी जिला के भांति पूर्णिया जिला मुख्यालय में भी शिक्षक आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इसकी लिखित सूचना अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया सदर ,जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गई है। प्रदर्शन के लिए शिक्षक इंदिरा गांधी स्टेडियम में एकत्रित होंगे। इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से शिक्षकों के द्वारा प्रदर्शन निकाला जाएगा जो गिरजा चौक होते हुए आरएन साह चौक होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचेगा। जिला समाहरणालय पहुंचने के उपरांत शिक्षकों के शिष्टमंडल के द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर ...