अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या। 33/11केवी विद्युत उपकेन्द्र सिविल लाइन क्षेत्र से सम्बन्धित 33केवी हॉस्पिटल लाइन स्पेयर केबिल का फाल्ट लोकेट करने और अनुरक्षण कार्य रविवार को किया जाना प्रस्तावित है। सहायक अभियंता 33केवी सिविल लाइन दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को पुरूष एवं महिला जिला अस्पताल एवं जिला न्यायालय की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...