आज जनपद में रोपे जाएंगे 29.78 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा
संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एक पेड़ मां के नाम थीम पर रविवार को जिले में 29.78 लाख पौधे एक साथ लगाए जाएंगे। स्कूल, कॉलेज के साथ ही सार्वजनिक स्थलों, ग्राम पंचायत की भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए गड्ढे पूर्व में ही खोद दिए गए हैं। पौधरोपण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी शामिल होंगी। इसके अलावा मंडलायुक्त भी शामिल होंगे। पौधरोपण अभियान के तैयारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह शामिल हुए। उन्होंने जनपद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व प्रभागीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.