दरभंगा, अप्रैल 1 -- कमतौल। बुधवार को जाले प्रखंड के मुरैठा पीसीएस में 10 एमबी पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मुरैठा एवं आसपास के संबंधित गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेई कमतौल वकील आलम अंसारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य के कारण अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...