पूर्णिया, मार्च 15 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जीरोमाईल पीएसएस क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुंडाचौक, बागेश्वरी स्थान, वास्तु विहार, दरगाह, वास्तु विहार, दरगाह, सिकंदरपुर, बरसौनी, शीशबारी, जीरोमाईल चौक, दमका, मोहनकुण्डा, होटल मेफैयर, जेआर रेसिडेंश आदि इलाके में रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए जीरोमाईल के जेई अंनत कुमार ने बताया कि जीरोमाइल पीएसएस अन्तर्गत 33/11 केवी फीडर का एबी स्वीच ब्रेक एवं भीसीबी बदलने के कारण जीरोमाइल पीएसएस से निकलने वाली सारे फीडर सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए विद्युत् की आपूर्ति उक्त इलाके में रविवार कि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ता वैकल्पिक व्यवस्था कर लें ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.