कानपुर, जून 13 -- कानपुर देहात,संवाददाता। पीजीटी भर्ती की परीक्षा आज जिले के 6 केन्द्रोंपर आयोजित की गई। इसमें 2494 अभ्यर्थी पंजीकृत है। वहीं अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे पहले केन्द्र पर पहुंचना होगा। वहीं वह अपने दस्तावेज और पेन के अलावा अन्य कोई सामग्री केन्द्र केे भीतर नहीं ले जा सकेंगें। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती परीक्षा : आज सात केंद्रों पर 2788 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षापरीक्षा केन्द्र और प्रवेश की प्रक्रिया जनपद में कुल 6 परीक्षा केन्द्रों में 2,494 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्रों में अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर, अकबरपुर इंटर कॉलेज, अकबरपुर, श्रीकृष्ण औद्योगिक (एस.के.ए.) इंटर कॉलेज, मोहम्मदपुर, श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज, पुखरायां, विवेकानन्द राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पुखरायां तथा आरपीएस इंटर कॉलेज, रूरा शामिल...