नई दिल्ली, मार्च 1 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की दिल्ली की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। 4 साल से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने षड्यंत्र करके दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान किया, आपके बेटे को भ्रष्टाचारी बताया। कहा अरविंद केजरीवाल चोर है और 100 करोड रुपए खा गया हैं लेकिन अदालत ने उनके आरोपों को झुठलाया और फैसला सुनाया कि केजरीवाल ईमानदार है। अरविंद केजरीवाल ने कहा की अदालत ने माना कि इस केस में कोई सबूत नहीं है और पूरा केस फर्जी है। 600 पेज का ऐतिहासिक फैसला दिया। वहीं कोर्ट से आरोपमुक्त होते ही अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने बीजेपी सरकार के पिछले एक साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज ही चुनाव कराकर देख लो कि क...