बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बीहट। ग्रिड उपकेंद्र बेगूसराय में मेंटेनेंस तथा टेस्टिंग कार्य के लिए 33 केवीए के पीसीएस बभनगामा फीडर में सोमवार को चार घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संचरण अवर प्रमंडल बेगूसराय के सहायक कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से विद्युत संबंधी जरूरी कार्य शटडाउन से पहले कर लेने की अपील की है ताकि शटडाउन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...