आरा, जनवरी 29 -- जगदीशपुर। जगदीशपुर पावर सब स्टेशन की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आज शुक्रवार को नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस कार्य के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से 33 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रखी जायेगी। इससे जगदीशपुर नगर पंचायत, दुलौर, दलीपुर, बसौना, भरसड़ा और ककिला की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली जेई के अनुसार बीते 15 नवंबर को एक पावर ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र का भार केवल दो ट्रांसफार्मरों पर चल रहा था। अब उस जले हुए ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.