बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया। विद्युत उपकेंद्र विशुनीपुर 33 केबीए पैनल ब्रेकर का कार्य 11 अप्रैल यानि आज शनिवार को सुबह 11 बजे से दो बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी देते हुए एक्सईएन आरपीएस सिंह ने बताया कि उक्त अवधि में इस उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले इलाके में आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से उक्त अवधि में वैकल्पिक ऊर्जा का प्रयोग कर विभागीय कार्य में सहयेाग की अपील किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...