हाथरस, मई 31 -- शनिवार को शासन स्तर से बीएसए स्वाति भारती का तबादला लखनऊ एसईआरटी कार्यालय के लिए कर दिया। तो वहीं जनपद में ललितपुर के बीएसए रनवीर सिंह को जिम्मेदारी सौंप दी। आज दोपहर को बीएसए कार्यालय आकर चार्ज ग्रहण कर सकते है। बताते चले कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों में एक बार फिर से शिक्षण कार्य शुरु हो जाएगा। नवागत बीएसए पर शिक्षकों के जरिए नामांकन बढ़ाने की चुनौती होगी। तो इसके साथ एमडीएम सैल का ठप्प पड़े कार्य को पुन शुरु कराये जाने का जिम्मा होगा। बताते चले कि पिछले दिनों गड़बड़ी के चलते जिला समन्वयक एमडीएम अरविंद शर्मा का नवीनीकरण नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी के कई विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले, 26 ARTO, 6 आबकारी उपायुक्त, 30 BSA इधर से उधर यह भी पढ़ें- बीएसए का हुआ तबादला यह भी पढ़ें- नामांकन बढ़ाने को ल...