नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- इस बार चक्रवाती तूफान अर्नब का ग्रहण चंद्रमा पर लग रहा है। दरअसल इस चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। यूपी, बिहार, दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान औप एमपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे। अब बादल छाने के कारण करवा चौथ पर व्रत रख रही व्रती महिलाएं व्रत नहीं खोल पाएंगी। ऐसे में चंद्रमा तो पूरी रात नहीं दिखेगा तो क्या व्रत नहीं खोलेंगे। ऐसा नहीं है, शास्त्रों में विधान है कि चंद्रमा ना दिखने पर आपको इन उपायों द्वारा चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोल लेना चाहिए।इसको आप करवा चौथ का प्लान बी भी कह सकते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन आपको चंद्रमा के उदय होने का समय पता होना चाहिए। इसके लिए आप गूगल सर्च से चंद्रमा का अपने शहर में टाइमिंग देख लें और जिस दिश...