मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चांदनी चौक से बैरिया गोलंबर तक गुरुवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन और पुलिस के अलावा नगर निगम की टीम भी शामिल रहेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।दरअसल, संबंधित इलाकों में सड़कों पर ट्रक व अन्य बड़े वाहनों की पार्किंग के अलावा अस्थायी दुकानों के चलते ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ता है। अक्सर सड़क जाम की समस्या होती है। इसके पहले बीते दिसंबर व जनवरी में दो-तीन बार चांदनी चौक से बैरिया के बीच अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा गया था। हालांकि, अभियान पर विराम लगने के बाद हालात पहले की तरह हो गए हैं। यह भी पढ़ें- आज चांदनी चौक से बैरिया तक हटेगा अतिक्रमण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...