लखनऊ, जुलाई 9 -- महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर 10 जुलाई को राजधानी में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के सभी अधिकारियों, इंजीनियरों, कर अधीक्षकों तथा सफाई इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को एक-एक वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। सुबह 6 से 8 बजे तक पूरे 110 वार्ड में अभियान चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...