रामपुर, सितम्बर 14 -- सिद्धिदाता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव यानी गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। आज शुभ मुहूर्त में विघ्नहर्ता श्री गणेश घर-घर और विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ विराजमान होंगे। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हो जाएगा। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में गणपति की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की दुकानों से रौनक बढ़ी हुई है। मिट्टी के इको-फ्रेंडली गणपति से लेकर मुकुटधारी, लालबागचा राजा और सिंहासन पर बैठे गजानन की मूर्तियों की भारी मांग है। फूलों के बाजार, फल मंडी और सजावटी सामानों की दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। जगह-जगह स्थापित होने व...