उन्नाव, दिसम्बर 15 -- उन्नाव। जनपद में 15 दिसंबर को चलाए गए पल्स पोलियो घर-घर भ्रमण अभियान के तहत सभी 16 ब्लॉकों व दो शहरी क्षेत्रों उन्नाव व शुक्लागंज में पोलियो टीमें सक्रिय रहीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुआ और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। हालांकि उन्नाव नगर और शुक्लागंज में कुछ टीमों द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका। इसपर विभाग ने सभी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई हैं। यह टीम पोलियो ड्राप पीने से छूटे बच्चों को दवा की खुराक देंगी। एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि यदि किसी भी दिन किसी क्षेत्र में पोलियो अभियान अधूरा रह जाता है, तो शनिवार एवं रविवार को अतिरिक्त टीमें लगाकर उस क्षेत्र में शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा...