बांदा, सितम्बर 29 -- बांदा। अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियो में पेपर मिल के केमिकल टैक में केमिकल इंजीनियर का शव औधे मुंह उतराता पाया था। मृतक के परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया था। उसकी मौत का रहस्य खुलने लगा है। दो डॉक्टरो के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए है। जो मामले की गंभीरता की ओर इशारा कर रहे है। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर बताया कि उसके 17 जगह चोंट के निशान मिले हैं। बुधवार सुबह 6 बजे परिजन गोरखपुर में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा बताएंगे। इसको लेकर आशीष के माता-पिता बहन और चाचा कार से मंगलवार शाम को रवाना हो गए हैं। वहीं मंगलवार को पीड़िता के परिजनों से मिलकर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष अनुरागी ने ढांढस बंधाया है。 यह भी पढ़ें- केमिकल इंजीनियर का शव गांव पहुंच...