गोपालगंज, मई 8 -- गोपालगंज। छपरा-थावे रेलखंड से होकर चलने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शनिवार को रद्द रहेगा। रेलवे के तरफ से ट्रेन परिचालन रद्द होने का कारण अपरिहार्य कारणों से बताया गया है। वाराणसी मंडल के सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार से नियमित रूप से गोरखपुर-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन कराया जाएगा। वैसे अचानक ट्रेन परिचालन रद्द होने से शनिवार को पटना व गोरखपुर की यात्रा करने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.