गोरखपुर, फरवरी 17 -- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज यानी 18 फरवरी को अपने गृह जनपद गोरखपुर के दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 7:10 बजे विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे बेतियाहाता स्थित अपने निजी आवास के लिए रवाना होंगे। उनके इस चार दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से लेकर सजावट तक बड़े बदलाव, 'जगमोहन' में ठाकुर जी यह भी पढ़ें- आकाश आनंद के ससुर आशोक सिद्धार्थ का BSP में कद बढ़ा, मायावती ने सौंपा ये जिम्मा बता दें कि राज्यपाल के प्रवास का दूसरा दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। 19 फरवरी को सुबह 9:30 बजे वे खजनी क्षेत्र के सरया तिवारी गांव जाएंगे, जहां वे अधिवक्ता धरनीधर त्रिपाठी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ...