बोकारो, जनवरी 4 -- बेरमो। सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और सत्कार के साथ पांच जनवरी को कथारा गुरुद्वारा में मनाया जायेगा। गुरुद्वारा के प्रधान बाबा महेंद्र सिंह ने कहा की सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के द्वारा बताए बातों को आत्मसात करने की जरूरत है, उन्होंने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी। प्रधान निशान सिंह, सचिव गुरप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, सूचा सिंह, अमनदीप सिंह, सरजीत सिंह, करम सिंह, परमजीत सिंह, बलजीत सिंह, मनोज सिंह, छोटू, चरणजीत सिंह आदि सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...