उन्नाव, दिसम्बर 15 -- उन्नाव। जिला बेसिक शक्षिा परिषद के वद्यिालयों में 10 दिसंबर से शुरु हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा का सोमवार को जूनियर कक्षाओं के लिए अंतिम दिन रहा। प्राइमरी के बच्चे अभी मंगलवार को भी परीक्षा देंगे। प्राइमरी में कक्षा तीन से पांच तक की गणित व कला की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी। वहीं प्राइमरी के कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं को शनिवार को अंतिम परीक्षा देकर फुर्सत मिल गई है। सोमवार को कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों को कार्यानुभव व नैतिक शक्षिा विषय में एक ही पाली की परीक्षा दी। जबकि, छह से कक्षा आठ तक के बच्चों ने पहली पाली में वज्ञिान तो दूसरी पाली में पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा दी। बेसिक शक्षिा परिषद में 10 से 15 दिसंबर तक परीक्षा कार्यक्रम तय किया गया था। जिसमें कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत 2.8 लाख बच्चों को परीक्षा देनी थ...