नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का त्योहार आज, 14 सितंबर 2026 सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जाती है। गणपति स्थापना के लिए दिनभर में कई शुभ समय जरूर हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी की पूजा के लिए मध्याह्न काल को सबसे खास माना जाता है। ऐसे में अगर आप आज घर में गणपति की स्थापना करने जा रहे हैं तो पूजा का समय पहले से तय कर लें। खास बात यह भी है कि इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक ही दिन पड़ रहे हैं।गणपति स्थापना का सबसे शुभ समय गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा और स्थापना के लिए मध्याह्न काल को विशेष महत्व दिया गया है। पंचांग के अनुसार 14 सितंबर को गणेश पूजा का शुभ समय सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा। इस दौरान गणपति की प्रतिमा स्थापित करके ...