कोडरमा, अगस्त 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार युवा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से देशभर के युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान खेलों की महत्ता, फिटनेस और फिट इंडिया अभियान से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु आयुष कुमार, समीना परवीन और दिव्या कुमारी कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पलामू के दो कॉलेज में संवा...