मेरठ, जुलाई 1 -- गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से शहर के लगभग सभी स्कूल खुल जाएंगे। कुछ विद्यालय पहले ही खुल चुके हैं, जबकि अधिकतर स्कूलों में बुधवार से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, स्कूल खुलने से पहले जीआईसी परिसर में शिक्षकों के साथ बैठक हुई। इसमें डीआईओएस जेपी शुक्ला ने शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। डीआईओएस ने कहा कि कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों का कक्षा नौ में और कक्षा दस के बाद कक्षा 11वीं में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्कूल चलो अभियान को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। जीआईसी के शिक्षकों को बायोमैट्रिक उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, बेहतर शैक्षणिक माह...