नई दिल्ली, जून 1 -- Merritronix IPO आज से ओपन हो रहा है। कंपनी के आईपीओ का साइज 70.03 करोड़ रुपये है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में इस बीएसई एसएमई आईपीओ का प्रदर्शन काफी शानदार है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी कुल 47 लाख नए शेयर जारी कर रही है। कंपनी के मौजूदा निवेशक कोई शेयर नहीं बेच रहे हैं। बता दें, कंपनी का आईपीओ 1 जून यानी से 3 जून 2026 तक खुला रहेगा। यह भी पढ़ें- 8वें पे कमीशन की 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में बड़ी मीटिंग, कौन ले सकता है हिस्साक्या है प्राइस बैंड? (Merritronix IPO Price Band) Merritronix IPO का प्राइस बैंड 141 रुपये से 149 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2000 लॉट पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनि...