नई दिल्ली, फरवरी 20 -- IPO News: आज प्राइमरी मार्केट में दो कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन दो कंपनियों के आईपीओ में एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। और कंपनी एसएमई सेगमेंट की है। आइए दोनों के विषय में डीटेल्स में जानते हैं। 1-Gaudium IVF & Women Health IPO इस कंपनी के आईपीओ का साइज 165 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर और 95 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। आईपीओ आज यानी 20 फरवरी से 24 फरवरी तक खुला रहेगा। यह भी पढ़ें- नवरत्न कंपनी को मिला 1500 करोड़ रुपये का काम, SAIL से मिला वर्क ऑर्डर कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 75 रुपये से 79 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 189 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14931 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ का अधिकतम 50 प्रतिशत ...