लखीमपुरखीरी, मई 19 -- केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट मेडिकल एसोसिएशन की संसारपुर इकाई ने 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी बंदी के बीच कस्बे सहित क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर खुले रखने की अपील की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मरीजों की सुविधा और जरूरत को देखते हुए दवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट मेडिकल एसोसिएशन संसारपुर इकाई के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल और महामंत्री अवधेश वर्मा ने संयुक्त रूप से जारी बयान में बताया कि कुछ संगठनों द्वारा ऑनलाइन दवा व्यापार समेत विभिन्न मांगों को लेकर 20 मई को देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। हालांकि संसारपुर क्षेत्र में मेडिकल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। यह भी पढ़ें- जिले की सभी दवा दुकान है 20 को बंद रहेगी उन्होंने कहा कि संसारपुर बाजार, भरिगवां चौराहा और नोवाखेड़ा सहित क...