संभल, फरवरी 27 -- होली पर्व को देखते हुए बैंक अवकाश में बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित तीन मार्च का अवकाश अब पुनर्निर्धारित कर दिया गया है, जिसके चलते आज बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। ऐसे में ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटा लें। जानकारी के अनुसार एक मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि दो, तीन और चार मार्च को होली पर्व के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से नकद लेन-देन, चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट जैसे कार्य प्रभावित रहेंगे। एलडीएम ललित राय ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए अवकाश में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा, "ग्राहकों से अपील है कि वे अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य समय से पूरा कर लें। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, यूपीआई, मोबाइल और नेट बैंकिंग सामान्य रूप से संचालित रहें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.