बलिया, जून 9 -- बलिया। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने खरीद-दरौली पान्टून पुल 10 जून यानि आज बुधवार को खोलने का निर्णय लिया है। अधिशासी अभियन्ता ( प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग ) पन्ना लाल ने सिकन्दरपुर क्षेत्र के लोगों को बताया है कि समय से पहले नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण पुल की सुरक्षा और आमजन की जान-माल की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने लोगों को नदी के किनारे अनावश्यक रूप से जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...