मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। धमकी के बाद जांच में कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। इसमें गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, कचहरी में गुरुवार को भी सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। कचहरी में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की जांच मेटल डिटेक्टर से की जाएगी। कचहरी परिसर की सड़क पर कहीं कोई गाड़ी आदि नहीं लगने दी जाएगी। संयुक्त भवन वाले पार्किंग में ही गाड़ी लगाकर कोई अंदर प्रवेश करेगा। किस काम से कचहरी जा रहे हैं इसे भी गेट पर ही बताना होगा। गुरुवार को डॉग स्क्वायड भी तैनात रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...