आगरा, मार्च 21 -- वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में रजिस्ट्री कार्यालयों का समय बढ़ा दिया गया है। अब जिले के सभी उप निबंधक कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे और बैनामे होंगे। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का समय भी बढ़ाकर शाम 5 बजे तक कर दिया गया है। 22 मार्च को तीसरे रविवार के अवकाश के बावजूद सभी कार्यालय खुले रहेंगे। जिले में कुल 10 उप निबंधक कार्यालयों में सामान्य दिनों की तरह रजिस्ट्री की जाएगी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था अधिक पंजीकरण और राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए लागू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...