बदायूं, अप्रैल 2 -- बदायूं। महावीर जयंती एवं क्लोजिंग के अगले दिन अवकाश के दो दिन बाद बैंक दो अप्रैल गुरुवार के लिए खुलेंगी और तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवकाश के चलते फिर बंद रहेंगी। ऐसे में जिन लोगों को बैंक से संबंधित काम है या फिर कैश की जमा, निकासी करनी है तो वह आज कर लें, अन्यथा चार अप्रैल शनिवार को मौका मिलेगा। पांच अप्रैल को रविवार के चलते फिर बैंक बंद रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...