लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- लखीमपुर। भाजपा की तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी रेखा अरुण वर्मा का जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को भव्य स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में उनके स्वागत की भव्य तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। वंदन गार्डन में दोपहर 3:30 बजे भव्य स्वागत समारोह में वह भाग लेंगी। इससे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जनपद सीमा मरखापुर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। उसके बाद ओयल कस्बे में, गुलेरी पुरवा हनुमान मंदिर, रिलायंस पेट्रोल पंप, एलआरपी चौराहा के निकट राजापुर चौराहा, सौजन्या चौक होते हुए वंदन गार्डन में कार्यक्रम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...