नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 740 अंक से ज्यादा टूटकर 74,160 के आसपास आ गया, जबकि NSE निफ्टी 50 करीब 250 अंक गिरकर 23,231 के स्तर तक पहुंच गया। केवल पांच मिनट में ही निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ डूब गए। बाजार खुलने के शुरुआती पांच मिनट में ही BSE पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 484 लाख करोड़ से घटकर 478 लाख करोड़ रुपये रह गया। यानी बाजार की कुल वैल्यू में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। बाजार में चौतरफा गिरावट: यह गिरावट सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी तक टूट गए।बाजार में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई?1. कच्चा तेल 108 डॉलर के पार भ...