नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 22 अक्टूबर को भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी लाल हो गए। बीएसई-एनएसई पर स्टॉक्स हरे से ज्यादा लाल रंग में रंगे थे। सेंसेक्स करीब 700 टूट गया, जबकि निफ्टी 50 गिरकर 22,600 के नीचे पहुंच गया। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। बाजार में गिरावट के पीछे केवल कच्चे तेल की उछलती कीमतें ही नहीं, बल्कि एक्सपायरी से जुड़ी उठापटक और निवेशकों की सतर्कता प्रमुख वजहों में शामिल रही। गिरावट का आलम यह ह कि पावर ग्रिड के शेयर करीब 3% टूटकर सेंसेक्स के प्रमुख नुकसान वाले शेयरों में आ गया। टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, BEL, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई शेयर 1 स...