नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- घरेलू शेयर बाजार आज उड़ान भर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कुछ उम्मीदों के रथ पर सवार बाजार आज फर्राटा भर रहा है। पौने 10 बजे तक सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक उछलकर 75444 के लेवल को टच कर लिया। जबकि, निफ्टी 250 अंकों से अधिक चढ़कर 23324 पर पहुंच गया। बाजार में चौतरफा तेजी के बीच दोनों इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत से अधिक उछले। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 30 मिनट में ही 6 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 480 लाख करोड़ पर पहुंच गया। आइए समझें शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे क्या कारण हैं...रिलायंस के शेयर 6% चढ़े मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार, 2 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर सोमवार को NSE पर 1,228.10 रुपये पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को यह 1,164.90 रुपये...