नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- आज के स्टॉक पिक्स: आज कई कंपनियों के अपडेट्स सुर्खियों में हैं। विप्रो में जहां टॉप लेवल पर कई बदलाव हुए हैं तो वहीं MM Forgings के CFO के इस्तीफे की खबर है। एसबीआई कार्ड्स में भी नई नियुक्ति हुई है। रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने गुरुग्राम के सेक्टर 92 में करीब 17.2 एकड़ जमीन पर एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए डील की है तो Varun Beverages ने डिविडेंड का ऐलान किया है। ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में आज बड़ी हलचल की उम्मीद है। आइए देखें इनके साथ-साथ कुछ अन्य कंपनियों के क्या अपडेट्स हैं.विप्रो आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के टेक्नोलॉजी सर्विसेज ग्लोबल बिजनेस लाइंस (GBLs) के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग पार्टनर नगेंद्र बंडारू को अब एआई-नेटिव बिजनेस एंड प्लैटफॉर्म्स यूनिट का सीईओ नियुक्त किया ...