नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- आज के स्टॉक पिक्स: शेयर मार्केट में आज तूफानी तेजी की उम्मीदों के बीच निवेशकों की नजरें इन्फोसिस, गेल, अरबिंदो फार्मा, अदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी, प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स जैसे शेयरों पर होंगी। ये स्टॉक अपने विभिन्न अपडेट्स के कारण आज खबरों में हैं।इन्फोसिस: एआई से सॉफ्टवेयर डिलीवरी में क्रांति इन्फोसिस ने हार्नेस नामक एआई सॉफ्टवेयर डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। इसका उद्देश्य दुनियाभर की कंपनियों में एजेंटिक एआई के जरिए सॉफ्टवेयर डिलीवरी को बदलना है। यह साझेदारी इंजीनियरिंग टीमों की उन समस्याओं को हल करेगी, जहां उनका अधिकतर समय टेस्टिंग, डिप्लॉयमेंट जैसे कामों में लग जाता है। यह भी पढ़ें- सोने के भाव में जोरदार उछाल, ट्रंप के फैसले से चांदी के रेट भी चढ़ेगेल: एलएनजी जहाज के ल...