नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Stocks in Focus: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सकारात्मक शुरुआत होने की उम्मीद है। पिछले सत्र में आई भारी गिरावट से उबरने के बाद, अब वैश्विक बाजारों से मिले घरेलू संकेतों से बाजार को मजबूती मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी घरेलू इक्विटी में मजबूत शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। यह सूचकांक 25,669 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी वायदा के पिछले बंद भाव से लगभग 69 अंकों की बढ़त दिखा रहा है।आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर आईआरएफसी : सरकार इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) में अपनी 4% तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी। यह ओएफएस बुधवार को गैर-खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि खुदरा निवेशक गुरुवार को बोलियां लगा सकेंगे। यह भी पढ़ें- ट्रंप ने भारत को दिया जोर का झटका, सोलर पैनलों पर...