अररिया, मार्च 25 -- अररिया, वरीय संवाददाता शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में अभा विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से आयोजित समारोह में मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बलिदान को याद किया गया। यह बलिदान शहादत दिवस के रूप में मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ बलिदानी के तैल चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर किया गया। शहादत दिवस को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विश्वविद्यालय सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि भारत की आजादी के लिए आज ही के दिन हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब-जब आजादी की बात होगी तब तब इंकलाब का नारा देने वाले भारत माता के वीर सपूत याद किए जाएंगे। एमप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.