मुरादाबाद, जुलाई 13 -- मंगलवार को शहनाई की गूंज के बाद यह चार माह दस दिन के लिए थम जाएगी। बुधवार यानि पंद्रह जुलाई से बृहस्पतिदेव अस्त हो रहे हैं। यह 9 अगस्त तक अस्त रहेंगे। इसी बीच 25 जुलाई को देव शयनी एकादशी से चार माह के लिए देव सो जाएंगे। इसके साथ ही चातुर्मास आरंभ हो जाएंगे और मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। केशव दत्त जोशी ने बताया कि यह 20 नवंबर को देव उठनी एकादशी के बाद ही आरंभ हो सकेंगे। इस बीच केवल यह धनतेरस आदि जैसे अबूझ को ही मंगलकार्य किये जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...