नई दिल्ली, मई 31 -- Next Blue Moon Date: 31 मई यानी आज आसमान में ब्लू मून का दुर्लभ नजारा देखने को मिलने वाला है। बता दें कि ये खगोलीय घटना हर साल नहीं होती है। इसी वजह से चांद-तारों की दुनिया पसंद करने वालों के लिए आज का दिन बेहद ही खास माना जा रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहा होगा कि आखिर अब अगला ब्लू मून कब दिखेगा? अगर आपके मन में भी ये सवाल आया है तो आपको बता दें कि आज से तकरीबन 945 दिन बाद ही ये नजारा फिर से देखने को मिलेगा खगोलीय गणना के अनुसार आज रात के बाद अगला ब्लू मून हमें साल 2028 में ही दिखेगा।क्या होता है ब्लू मून? नाम सुनकर लोग कन्फ्यूज भी हो रहे होंगे कि ब्लू मून है तो ये नीला होगा जबकि ऐसा नहीं है। आज की रात चंद्रमा नीले रंग का नहीं दिखेगा। ये सिर्फ एक नाम है और इसका इस्तेमाल एक विशेष पूर्णिमा के लिए कर...