हाजीपुर, दिसम्बर 1 -- महुआ । एक संवाददाता आज के बदलते परिवेश में डिजिटल लाइब्रेरी का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि जिस तरह शिक्षा का विकास तेजी से हो रहा है और कंप्यूटर की मांग बढ़ रही है। वैसे में डिजिटल लाइब्रेरी में ही बच्चे शिक्षा अर्जित कर सकते हैं। यह बातें सोमवार को महुआ के मिरजानगर में रामजानकी डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए शिक्षाविदों ने कहीं। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, एनएन कॉलेज सिंघाड़ा के प्रो. मिथिलेश कुमार, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद सिंह, पवन विद्रोही ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह डिजिटल लाइब्रेरी खोला जाना एक अभूतपूर्व सोच है। इससे बच्चों को यहां शिक्षा अर्जित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। उन्हें एक से एक किताबें डिजिटल से प्राप्त हो जाएगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.