बिजनौर, मार्च 31 -- नहटौर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल का कक्षा नर्सरी से कक्षा 9वीं तक तथा कक्षा 11वीं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। कक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल चेयरमैन डॉ.(इं.)आशीष सिंघल एवं प्रधानाचार्य इदरीस अहमद तथा जूनियर विंग कॉर्डिनेटर तब्बसुम जैद़ी ने सयुक्त रूप से प्रमाण पत्र, अंकपत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आशीष सिंघल ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज के बच्चे कल के देश का भविष्य हैं इसलिये इनकी अच्छी परवरिश और शिक्षा बहुत ही आवश्यक है जिसके लिये अभिभावकों एवं अध्यापकों का संयुक्त प्रयास बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक मोनोजीत विश्वास ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...