मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर में 13वें राष्ट्रीय शिक्षा नीति सेंसिटाइजेशन कोर्स (ऑनलाइन मोड) का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पाठ्यक्रम समिति की चेयरपर्सन प्रो. गीता वेंकटरमन ने पाठ्यक्रम के पुनर्गठन, क्रेडिट फ्रेमवर्क और मल्टी डिसिप्लिनरी शिक्षा पर व्यापक मार्गदर्शन किया। कहा कि आज के दौर में मल्टी डिसिप्लिनरी शिक्षा जरूरी है।11 अगस्त को शुरू हुए इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के संरक्षण और सेंटर के निदेशक प्रो. संजय कुमार के नेतृत्व में हुआ था। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने कोर्स कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया। यह भी पढ़ें- भारतीय ज्ञान परंपरा पर एमएमटीटीसी की आठ द...