बिजनौर, मई 3 -- बिजनौर। गोविंदा मॉर्निंग क्लब, बिजनौर ने रविवार सुबह 6:30 बजे इंदिरा पार्क में विश्व हास्य दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने एक साथ ठहाके लगाकर हंसी योगा किया। कर्मचारी नेता राकेश शर्मा ने बताया कि विश्व हास्य दिवस पहली बार 10 मई 1998 को मुंबई में डॉ. मदन कटारिया द्वारा शुरू किया गया था। तब से हर साल मई माह के पहले रविवार को पूरी दुनिया में यह दिवस मनाया जाता है। राकेश शर्मा ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में हंसना बहुत जरूरी है। हंसी चाहे वास्तविक हो या कृत्रिम, शरीर को बराबर लाभ देती है। यह भी पढ़ें- विश्व हास्य दिवस हर व्यक्ति को रोज बिना कारण भी कुछ देर हंसना चाहिए, ताकि वह खुद स्वस्थ रहे और समाज को भी स्वस्थ रहने का संदेश दे सके।"डॉ. प्रमोद कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, अशोक यादव, चरण सिंह ,एडवोकेट ...