भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुहर्रम के दौरान ताजिए की शुरुआत (केला कट्टी) और जुलूसों को लेकर भागलपुर अनुमंडल क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। यह जानकारी शनिवार को समीक्षा भवन में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, एसडीएम विकास कुमार, डीएसपी-1 अजय कुमार चौधरी, डीएसपी-2 राकेश कुमार आदि ने दी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों में डॉ. फारूक अली, महबूब आलम, पप्पू यादव, तकी जावेद आदि ने पहलाम स्थल के पास सुरक्षा और सफाई आदि की व्यवस्था करने की मांग की। यह भी पढ़ें- आज केला कट्टी से होगी ताजिए की शुरुआत इस पर जिला प्रशासन क...